रायगढ़. जिले के बरमकेला ब्लाक में तहसील आफिस के सामने अज्ञात कारणवश युवक ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। युवक को उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका उपचार जारी है। बरमकेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बरमकेला में कटंगपाली निवासी बैरागी मिरी ने अज्ञात कारणवश जहर पीकर जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। युवक को उपचार हेतु बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। बहरहाल बरमकेला पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ऐसा क्या कारण था जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने तहसील आफिस के सामने ही आत्महत्या करने की कोशिस की है। युवक के होश में आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।









