Crime News Indore: मकान बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Crime News Indore। शहर के ग्रेटर ब्रजेश्वरी निवासी दिलीप अग्रवाल की शिकायत पर ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन के अर्पित अग्रवाल के खिलाफ रविवार को 25 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। तिलक नगर थाना पुलिस ने बताया दिलीप ने शिकायत की थी, जिसे अधिकारियों को भेजा गया। गड़बड़ी पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

दिलीप ने आरोप लगाया है कि अर्पित ने मकान बेचने की बात कही थी। मकान खरीदने के लिए दिलीप ने बैंक से लोन ले भी ले लिया। रुपये देने के बाद आरोपित से मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। बाद में उसने कहा कि वह रुपये लौटा देगा। उसने चार महीने बाद भी रुपये नहीं दिए और कहने लगा संयोगितागंज क्षेत्र में उसका प्रापर्टी का कार्यालय है। थाने में भी पहचान है। रुपये मांगने के लिए जबरदस्ती की तो सूदखोरी के मामले में फंसा दूंगा। मामले में अधिकारियों ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की। केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

दरवाजे खोलकर सोया था, बदमाश ले गए लैपटाप

 

 

 

 

जगजीवनराम नगर निवासी 20 वर्षीय शिवेन्द्र पुत्र नागेन्द्र शुक्ला ने एमआइजी थाने में चोरी का केस दर्ज कराया। नागेन्द्र ने 30 जुलाई को थाने में शिकायत की थी, पुलिस ने नौ दिन बाद एफआइआर दर्ज की। उसने बताया सुबह उसकी नींद खुली थी और वह लैपटाप पर काम कर रहा था। इसी बीच उसे नींद लग गई और दरवाजे खुले रह गए। बदमाश इसका फायदा उठाकर लैपटाप ले गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें