Bhopal Crime News: आरकेडीएफ कॉलेज परिसर में फांसी पर लटका मिला कर्मचारी का शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhopal Crime News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। होशंगाबाद रोड स्थित आरकेडीएफ कॉलेज परिसर में सोमवार रात को अस्पताल के कर्मचारी का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि जिस कमरे में शव मिला, उसके दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मृतक की कॉलेज के एक कर्मचारी से रंजिश की बात सामने आई है।

 

 

 

 

मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा के मुताबिक मुन्ना करोसिया पिता सीताराम करोसिया (45) आरकेडीएफ कॉलेज कैम्पस में अपने परिवार के साथ रहता था। वह कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। सोमवार शाम करीब पांच बजे मुन्ना की लाश उसके कमरे में फंदे पर झूलती हुई मिली थी। जबकि कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच में सामने आया कि मुन्ना के साथ एक और कर्मचारी काम करता है। उस कर्मचारी की पत्नी की मृतक के बेटे से दोस्ती हो गई थी। ऐसी चर्चा है कि मृतक के बेटे के साथ उस कर्मचारी की पत्नी दोनों घर से एक साथ लापता हो गए थे। तब उसे मुन्ना और उस कर्मचारी की रंजिश चल रही है। पुलिस मामले में उस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करा रही है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की असली वजह स्‍पष्‍ट हो सकेगी। इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें