नैनीताल शहर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला का शव नग्न अवस्था में बड़ा होने से सनसनी फैल गई। महिला के साथ आए अन्य पर्यटकों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर महिला के साथ रुका युवक पहले ही फरार हो गया। जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। साथ ही पुलिस महिला के परिचितों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ के साथ तथा स्वेता शर्मा, अलमास पुलहक के साथ नैनीताल आए थे। बताया जा रहा है कि ये लोग लिविंग में रहते थे। दोनों युवक और युवतियां 14 अगस्त को नैनीताल पहुंचे। वह मल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को दीक्षा का जन्मदिन था।
इस बीच रात्रि में चारों दोस्तों ने दारू पार्टी की। लगभग रात के एक बजे पार्टी के बाद स्वेता व अलमास दूसरे कमरे में सोने चले गए। इधर सोमवार सुबह उन्होंने होटल के कमरे में दीक्षा को बेसुध देखा। इस दौरान उसके साथ ठहरा युवक ऋषभ होटल से फरार था। जिसके बाद उन्होंने महिला के बेहोश होने की सूचना रिसेप्शन में स्वागती को दी। इस बीच होटल कर्मियों ने भी महिला से बातचीत करना चाहा, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।









