अफगानिस्तान छोड़ने की जल्दी पड़ी भारी, उड़ते विमान से गिरे तीन लोग, टायर पकड़कर लटके थे………WATCH VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अफगानिस्तान में तालिबान की दहशत के चलते देश छोड़ने की जल्दी तीन लोगों पर भारी पड़ गई है। काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एक विमान में जब जगह नहीं मिली तो तीन लोग टायर पकड़कर ही लटक गए। लेकिन उनकी अफगानिस्तान छोड़ने के सपने की उड़ान उनके गिरने के साथ ही धराशायी हो गई। तीनों के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह वीडियो कब का है और किस विमान में ये लोग लटके थे।

काबुल एयरपोर्ट को फिलहाल भारी भीड़ और अफरातफरी के चलते बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे पर भारी संख्या में लोग उमड़े हैं और लोग किसी भी फ्लाइट से अफगानिस्तान छोड़कर निकल जाना चाहते हैं। कई वीडियो ऐसे भी आए हैं, जिसमें लोग बमुश्किल विमानों में धक्कामुक्की कर घुसते दिखे हैं।

इस बीच काबुल के हवाई अड्डे में फायरिंग हुई है और कम से कम लोगों की मौत हो गई है। पूरे अफगानिस्तान के एयरस्पेस को ही बंद कर दिया गया है। इसके चलते भारत के उन लोगों को भी झटका लगा है, जो अफगानिस्तान से निकलकर वतन वापस लौटना चाहते हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें