Gwalior Crime News: महिला के साथ पति की मदद से नंदोई ने किया दुष्कर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– मुरार थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुुष्कर्म का मामला दर्ज किया

 

Gwalior Crime News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। विवाहिता ने पति की मदद से दुष्कर्म करने वाले नंदोई के खिलाफ मुरार थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।वहीं गिरवाई व थाटीपुर थाने में बुधवार की रात को एक विवाहिता व छात्रा ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है।

 

गुलाबपुरी निवासी विवाहिता ने पुलिस को लिखित शिकायत कर बताया कि उसके पति ने उसके नहाते समय व सोते समय के अश्लील वीडियो बनाकर नंदोई के मोबाइल पर फारवर्ड कर दिए। आरोपित ने एक दिन पति की मौजूदगी में नंदोई ने घर में उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। पति ने इसका विरोध करने की वजाए उसका साथ दिया। आरोपित नंदोई ने उसके नहाते हुए व सोते समय के अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। आरोपित ने सेवा गेस्ट हाउस में लेकर उसके साथ गलत काम किया।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पकड़ लिया।

मकान मालिक के साले ने धमकाकर किया गलत काम

 

इमली नाका के पास गुप्ता के मकान में किराये से रहने वाली विवाहिता ने गिरवाई थाने में लिखित शिकायत कर बताया कि कुछ दिन पहले मकान मालिक का साला अपने पिता का इलाज करने के लिए आया था। आरोपित ने घर में उसे अकेली देखकर धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। गिरवाई थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

 

छात्रा के साथ दुष्कर्म- राठौर संतर (थाटीपुर) निवासी 19 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत कर बताया कि कुछ दिन पहल ेुउसकी दोस्ती मोहनपुर निवासी भास्कर यादव से हुई। आरोपित ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर होटल करतार में बुलाकर उसके साथ गलत काम किया। शादी के लिए दवाब बनाने पर उसने बताया कि उसकी सगाई हो गई है। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें