बिलासपुर। Bilaspur Crime News: सिविल लाइन पुलिस ने नकली सामान में नामी कंपनी का ब्रांड का लेबल लगाकर बेचने वाले दो लोगों को पकड़ा है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि देबब्रत विस्वास एचपी कम्पनी गुड़गांव के रीजनल मैनेजर हैं। उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि हार्पिक, लाइजोल के नकली उत्पाद गोंड़पारा में एक व्यक्ति बेच रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने लगभग 2000 नकली हार्पिक व लाइजोल की बोतल जब्त किया है।









