अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से भारत पर पड़ेगा असर, खाने का स्वाद बढ़ाने वाली ये चीज होगी महंगी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। इसका असर भारत पर भी पड़ने वाला है। दरअसल अफगानिस्तान के खराब माहौल के कारण कई चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं। इसमें सबसे ज्यादा असर ड्राई फ्रूट्स और हींग पर होने वाला है। फिलहाल यह अभी तक पता नहीं चला है कि तालिबान का इंटरनेशनल ट्रेड को लेकर रवैया क्या होगा। कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान से आयात होने वाली चीजों के व्यापार पर असर देखने को मिलेगा

हींग के दाम बढ़ सकते हैं, क्योंकि भारत में अफगानिस्तान से हींग का रॉ मैटेरियल आता है। ऐसे में खाना का स्वाद बढ़ाने वाला हींग आयात प्रभावित होने के कारण महंगा हो सकता है। बता दें अफगानिस्तान में हींग की सबसे ज्यादा खेती होती है। भारत कजाकिस्तान और उजवेकिस्तान से भी रॉ हींग लेता है।

हींग के 12 हजार तक पहुंचा

 

 

कई रिपोर्ट्स के अनुसार हींग एक महीने पहले 9 हजार रुपए किलो था। जो अब 12 हजार रुपए तक पहुंच गया है। जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक हींग के भाव बढ़ना तय है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें