बिजारी कोयला खदान में पकड़ाया ओवर लोड वाहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. जिले के बिजारी कोयला खदान में आज दोपहर ओवर लोड से भरी दो वाहने सुरक्षा प्रहरी ने जांच के दौरान पकड़ी और इस मामले में कार्रवाई के बजाए बिजारी के मैनेजर व अन्य अधिकारी अपनी गलती छुपाने लिए मामले में लीपापोती करने में लग गए है।

 

जानकार सूत्रों के अनुसार एसईसीएल द्वारा संचालित बिजारी कोयला खदान से अक्सर ओवर लोड कोयले की गाड़ियां यहां के अधिकारियों की सेटिंग से निकलती है और बड़े लेनदेन से कोयला चोरी का यह खेल लगातार जारी है। आज जब सुरक्षा प्रहरी ने फिर से जांच के दौरान दो वाहनों में क्षमता से अधिक कोयला परिवहन करते हुए पकड़ा तो बिजारी कोयला खदान के जिम्मेदार अधिकारी इस अफरा-तफरी में कार्रवाई के बजाए पल्ला झाड़ते नजर आए और कोयला चोरी की वारदात को छुपाने के लिए सुरक्षा प्रहरी को दबाव डालकर पकड़े गए वाहन को छोड़ने के लिए आदेश देते नजर आए।

 

सूत्र यह भी बताते हैं कि तमनार ब्लाक स्थित बिजारी कोयला खदान से लगातार ओवर लोड़ कोयले से लदी गाड़ियां यहां के जिम्मेदार अधिकारियों की सेटिंग की वजह से निकल रही है और ऐसे कोयला चोरी को रोकने की बजाए कोयला चोरी करने वाले ट्रांसपोर्टर और अधिकारी पुलिस को भी गुमराह कर रहे हैं। मामले की जांच होती है तो कई ट्रांसपोर्टर और एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारी बेनकाब होंगे। इस मामले में एक गाड़ी का नंबर सामने आया है जिसका नंबर सीजी 13 यूजी 8644 है और दूसरी गाड़ी की भी जांच जारी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें