Chhattisgarh active patients रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। सभी जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से कम हो गई है।
सबसे ज्यादा 98 एक्टिव मरीज बस्तर में हैं। वहीं सबसे कम 3 एक्टिव मरीज बेतेमतरा में हैं।
प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 931 है।









