MP Vaccination Mahaabhiyan: कोविड वैक्सीनेशन में इंदौर मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल, MP Vaccination Mahaabhiyan। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन संबंधी वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में बताया गया कि इंदौर प्रदेश में पहले नंबर पर रहा। कोविड वैक्सीन लगवाने में सीहोर दूसरे और उज्जैन तीसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश के पहले महा वैक्सीनेशन अभियान में इंदौर सबसे ऊपर रहा।

आक्सीजन प्लांट्स का किया वर्चुअल लोकार्पण

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में आक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण करते हुए कहा कि कोविड 19 के दौर में हम आक्सीजन का महत्व समझ चुके हैं। हमने अन्य प्रांतों से आक्सीजन मंगवाकर लोगों की जान बचाई। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में 68 आक्सीजन प्लांट स्थापित हो गए हैं और 65 में आक्सीजन का उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। सभी 190 ऑक्सीजन प्लांट्स 30 सितंबर तक क्रियाशील हो जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आक्सीजन आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें