Bilaspur Crime News: घर के सामने हंगामा मचा रहे युवकों ने की मारपीट, जुर्म दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। Bilaspur Crime News: घर के सामने हंगामा मचाने से मना करने पर युवकों ने आटो चालक की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत युवक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीमाता नगर में रहने वाले विनोद बघेल आटो चलाते हैं। रविवार को उनकी बहने राखी बांधने आई थी।

इसी दौरान उनके घर के सामने कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहे थे। विनोद ने युवकों को हंगामा करने से मना किया। इसी बात को लेकर मोहल्ले में रहने वाले जटान, बुल्टू, राजा और कल्लू ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने विनोद से मारपीट शुरू कर दी। इस पर उनका भाई अभिषेक वहां बीच-बचाव के लिए आ गया। इस पर युवकों ने अभिषेक की भी पिटाई कर दी।

 

 

 

 

वहीं, विनोद की पत्नी यमुना, बहन नंदनी, नीलू, अंजली और रिंकी की भी पिटाई कर दी। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले। मारपीट से आहत युवक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।
आए दिन करते हैं हंगामा

 

 

युवक मोहल्ले में आए दिन हंगामा करते हैं। मोहल्ले वाले इसका विरोध करते हैं तो युवक मारपीट पर उतास्र् हो जाते हैं। मोहल्ले के कई लोगों ने आरोपित युवकों के खिलाफ शिकायत की है। इस पर पुलिस ने मामूली धाराओं में जुर्म दर्ज कर लेती है। इसके कारण युवकों के हौसले बुलंद है। मोहल्ले वालों ने मामले में आरोपित युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें