Gwalior Crime News: घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़, शोर मचाने पर आरोपित भागा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gwalior Crime News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। माधवगंज क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित किशोरी को धक्का देकर भाग गया। छेड़छाड़ की घटना रविवार रात की है। माधवगंज थाना पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपित सेठी उर्फ दीपक कुशवाह के खिलाफ छे़ड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

 

माधवगंज में निवासी किशोरी के घर में गलत इरादे से सेठी उर्फ दीपक कुशवाह गया। आरोपित किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने आरोपित घर से निकलकर भाग गया। किशोरी रात में माधवगंज थाने पहुंची। पुलिस ने रात साढ़े बारह बजे किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की तलाश में रात में पुलिस पार्टी भेजी गई थी, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपित की तलाश की जा रही है।

किशोरी गायब- शताब्दीपुरम से 16 साल की किशोरी रक्षाबंधन वाले दिन बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी। उसके बाद घर वापस नहीं लौट है। घरवालों ने किशोरी को अपने स्तर पर तलाश करने का प्रयास किया। उसका कुछ पता नहीं चलने पर पिता ने किशोरी के गायब होने की सूचना महाराजपुरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

दुष्कर्म का आरोपित बाबा अब भी पकड़ मेंं नहीं आया- पौती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नामजद बाबा प्रकरण दर्ज होने के चौथे दिन भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। महाराजपुरा थाना प्रभारी पीके यादव ने बताया कि आरोपित बाबा को पकड़ने के लिए सोमवार को भी पुलिस पार्टी भेजी गई है। दुष्कर्म के इस प्रकरण में पीड़िता के पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पीड़िता ने बाबा व पिता पर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता अभी वन स्टाप केंद्र में हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें