Bilaspur News: कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी सुरेश सिंह को किया रिलीव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। Bilaspur News: कलेक्टर डा सारांश मित्तर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह को सुकमा के लिए रिलीव कर दिया है। इस संंबंध में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। बीते दिनों राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर सुरेश सिंह का तबादला बिलासपुर से सुकमा के लिए कर दिया था। शासन के तबादला आदेश के परिपालन में कलेक्टर ने रिलिविंग आदेश जारी कर दिया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर सुरेश सिंह बीते 15 वर्षों से कार्य कर रहे थे। राज्य मंे सत्ता बदलते ही उनके खिलाफ शिकायतों का अंबार लग गया था। सत्ताधारी दल से जुड़े दिग्गज नेताआंे ने मुख्यमंत्री के सामने सीधी शिकायत की थी और तबादले की मांग की थी। इसके लिए दबाव भी बनाया था। रावत नाच महोत्सव के दौरान जब मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर प्रवास पर आए थे

तब महापौर रामशरण यादव,जिला पंचायत के अध्यक्ष अस्र्ण सिंह चौहान,जिला पंचायत की सदस्य मीनू सुमंत यादव सहित दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए तबादले के लिए दबाव बनाया था। कांग्रेसी नेताओं की मांग के बाद राज्य शासन ने सुरेश सिंह का तबादला आदेश जारी करते हुए बिलासपुर से सुकमा तबादला कर दिया।

राज्य शासन के स्थानांतरण के साथ ही राज्य शासन ने महिला प्रशिक्षण संस्थान में पदस्थ उप संचालक निशा मिश्रा को बिलासपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। शासन के आदेश के तुरंत बाद संचालक ने निशा मिश्रा को रिलिविंग आदेश भी जारी कर दिया था ।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें