फिल्मी स्टाईल में चाकूबाजी मामले में एक गिरफ्तार की खबर, दूसरे की तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ शहर के मध्य स्थित रामभांठा संजय मैदान में स्थित सरकारी स्कूल कैलाश नाथ काटजू में दो युवक के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर स्कूल कक्षा में घुसकर एक युवक को चाकूमार फरार हो जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे की तलाश की जा जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर रामभांठा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो युवक दिनदहाडे़ फिल्मी स्टाईल में स्कूल में दाखिल होते हुए वहां पढ़ रहे एक छात्र को स्कूल शिक्षकों एवं अन्य छात्रों के सामने घसीटकर बाहर निकालकर एक के बाद एक कई वार कर फरार हो गए। घायल छात्र को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आते हुए इस घटना से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मीणा ने इस घटना को काफी गम्भीरता से लिया है और उन्होंने वारदात के तत्काल बाद आरोपियों को दबोचने के लिए अलग अलग टीम भी बनाई है।एक आरोपी पकड़े जाने से दूसरे साथी का नाम भी सामने आ गया है जिसकी तलाश जारी है

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें