टल गया बड़ा हादसा: टोल प्लाजा पर ही फेल हो गया ट्रक का ब्रेक और…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसी भी गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाना बेहद जानलेवा होता है। इस स्थिति में वाहन में सवार ड्र्राइवर घबराकर कोई न कोई भूल कर बैठता है। लेकिन असल में ऐसे ही समय में समझदारी से जान बचाई जा सकती है। ऐसी ही एक घटना का

एक वीडियो सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश में एक टोल प्लाजा की ओर जा रहा एक ट्रक ब्रेक फेल के चलते लगभग दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन चालक ने अपनी सूझबूझ से वाहन पर नियंत्रण पाकर तुरंत दुर्घटना को टाल दिया। ट्रक दादरी-लुहारली मार्ग पर था जब अचानक उसका एक ब्रेक फेल हो गया।

सामने आए वीडियो में ट्रक को टोल प्लाजा की ओर जाते हुए दिखाया गया है। ट्रक सड़क के बीचों-बीच टोल बूथ के सबसे कोने वाली गली में घूमता नजर आ रहा है। सामने दो वाहन होने के बावजूद ट्रक आगे बढ़ता है। आगे की कारों से किनारे होते हुए ट्रक टोल को पार करता है। इस बीच वह छोटे-छोट बैरिकेड से टकराकर रफ्तार को कम करता है और आखिरकार उसे रोकने में सफल होता है।

टोल प्लाजा पर दुर्घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। दिसंबर 2020 में मध्य प्रदेश के एक टोल प्लाजा पर हुए हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पीड़ित जिस कार में सवार थे, वह सिवनी के पास एक टोल प्लाजा पर खड़े एक तेल टैंकर से टकरा गई थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें