गाय जैसे जानवर दिखने में शांत होते हैं लेकिन कई बार ये इतने खतरनाक दिख जाते हैं कि लोग डर जाते हैं। अमेरिका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक कार की पिछली सीट पर एक गाय बैठी दिखी। यह सब तब हुआ जब कार रोड पर तेजी से जा रही थी और एक महिला कार ड्राइव कर रही थी। यह पूरी घटना एक यात्री के कैमरे में दर्ज हो गई।
दरअसल, यह घटना अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य की है। यहां के एक शहर में लोगों ने देखा कि एक कार जा रही है और एक महिला उसे ड्राइव कर रही है। लेकिन तभी लोगों की नजर कार की पिछली सीट पर पड़ी, तो लोगों ने देखा कि उस पर एक गाय बैठी है और वह शीशे देख रही है। लोग हैरान रह गए, लोगों को समझ में नहीं आया कि कार पर गाय कहां से दिख गई।
ट्रैफिक जाम के दौरान वह कार रुकी भी लेकिन धीरे-धीरे वह कार फिर आगे बढ़ गई। लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि यह गाय किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा है। फिलहाल एक शख्स उस कार ड्राइवर के पास दौड़कर गया और उससे कुछ पूछताछ भी की। पूछताछ करने वाले शख्स को देखा गया कि वह जब लौट रहा था तो मुस्कुरा रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस कार में गाय के अलावा उसका बछड़ा भी था और वह भी पिछली सीट पर ही था। हालांकि बाहर से सिर्फ गाय ही दिख रही थी। यह भी बताया गया कि उस गाय का मालिक उसे नीलाम करने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान की घटना कैमरे में कैद हो गई और वायरल हो गई।
फिलहाल यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं। एक ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘हेलो गाय, आप इसी शहर में रहती हैं और आपके पास कार भी है, आपने कभी बताया नहीं।









