निशानेबाज अवनी लेखरा ने रचा इतिहास, देश को दिलाया गोल्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में भारत को गोल्ड मिला है। निशानेबाज अवनी लेखरा ने फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारत को गोल्ड दिलाया है। बता दें कि अवनी लेखरा ने सोमवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 के फाइनल में जगह बनायी।

वहीं आज फाइनल मुकाबले में अवनी लेखरा ने 10 मीटर एआर स्टैंडिंग एसएच1 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। वहीं इस जीत से देशभर में जश्न है। भारत की पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। कहा कि अवनी लेखारा को पैरा शूटिंग में भारत का पहला पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। युवा निशानेबाज ने उसे शांत रखा और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर पदक जीता।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें