विस्फोटक सामग्री के साथ दो नक्सली गिरफ्तार, कई घटनाओं में थे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुकमा। जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 201 बटालियन और ज़िला बल की संयुक्त कार्रवाई में दो नक्सलियों को दबोचा है। सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। SP सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टी की है। बताया गया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र से दो नक्सली की गिरफ्तारी हुई है। दोनों के पास से विस्फोटक सामग्री मिले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे। दोनों इलाके की कई घटनाओं में शामिल थे। फिलहाल पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें