लड़की ने की अश्लील वीडियो चैट, फिर वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपए; मनेंद्रगढ़ विधायक ने की रायपुर SP से शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनेंद्रगढ़ से विधायक विनय जायसवाल के एक कार्यकर्ता को न्यूड कॉल के जाल में फंसाने की कोशिश हुई है। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक ने इसकी शिकायत रायपुर के सिटी SP लखन पटले से की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। आप कार्रवाई करें। अश्लील चैट के जाल में फंसाकर लोगों से रुपए मांगे जा रहे हैं, या उन्हें बदनाम करने चैट वायरल की जा रही है। डिप्रेशन में आकर कोई युवा खुदकुशी भी कर सकता है, मामला गंभीर है, इस पर एक्शन लिया जाना चाहिए। विधायक से मुलाकात के बाद अफसर ने उनसे अश्लील चैट की सारी डिटेल्स लीं हैं और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

लड़की ने भेजी फ्रैंड रिक्वेस्ट
विधायक के कार्यकर्ता को फेसबुक पर एक लड़की की फ्रैंड रिक्वेस्ट मिली। युवक ने इसे एक्सेप्ट कर लिया। लड़की की आईडी से इसके बाद चैटिंग शुरू हो गई। लड़की ने युवक का वॉट्सअप नंबर मांगा। कॉल पर बातें होने लगीं। इसके बाद युवक को लड़की ने अश्लील चैट के लिए उकसाया और न्यूड कॉल किया। इसके बाद लड़की ने कहा कि ये बातें वो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। उसे रुपए चाहिए। युवक समझ गया कि मामला ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही से जुड़ा है। इसके बाद मामला अब पुलिस के पास पहुंचा है। विधायक विनय जायसवाल ने बताया इस तरह से कई लड़कों को फंसाने की कोशिश होती है, ये बेहद संगीन मामला है। जरूरत है पुलिस ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई करे और युवक भी सतर्क रहें।

अश्लील वीडियो कॉल का खेल
पिछले महीने अगस्त के शुरूआती सप्ताह में रायपुर की पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले 39 साल के लियाकत खान को पकड़ा था। ये इसी तरह से न्यूड वीडियो कॉल करके लोगों से अवैध वसूली का काम पिछले कई महीनों से कर रहा था। रायपुर के आरंग में रहने वाले एक युवक से इसी तरह 30 हजार रुपए ले भी चुका था। लियाकत की गिरफ्तारी के बाद इस न्यूड कॉल के जाल का असल खेल पता चला।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें