मुख्यमंत्री अमरकंटक से मरवाही पहुंचे, वहां पहले से मंत्री अमरजीत भगत के साथ मौजूद हैं करीब 40 कांग्रेस विधायक, दशगात्र में होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन की अमरकंटक यात्रा के बाद हैलिकाप्टर से मरवाही पहुंच गए हैं। यहां वह मरवाही विधायक डाक्टर केके ध्रुव के बेटे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके पहुंचने से पहले ही अचानक यहां प्रदेश के कांग्रेस के करीब 40 विधायक पहुंच गए थे। इन्होंने भी इस शोक कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही। विधायकों ने मीडिया से कहा कि शोक में कैसा शक्ति प्रदर्शन, वे एकजुट हैं तो एकसाथ आए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दो दिन की अमरकंटक यात्रा लगभग पूरी हो गई है। गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के हॉलिडे होम्स से निकलकर बघेल अरंडी गुफा पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र नर्मदा और अरंडी संगम में स्नान किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने सीताराम बाबा के भी दर्शन किए। उनके आश्रम चक्रतीर्थ में कुछ दूर रुके। इसके बाद वे जालेश्वर भी गए। छत्तीसगढ़ में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को अमरकंटक पहुंचे थे। यहां उन्होंने नर्मदा कुंड के दर्शन किए। मां नर्मदा और पार्वती मंदिर में विशेष पूजा की और भगवान शिव का अभिषेक किया। पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल्याण आश्रम पहुंचकर बाबा कल्याण दास से मिले। वहां उनकी काफी देर तक चर्चा चली।

मुख्यमंत्री रात में मध्यप्रदेश पर्यटन मंडल के हॉलिडे होम्स में रुके। सुबह उनका काफिला अरंडी गुफा पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने अपने साथियों के साथ अरंडी संगम में स्नान किया। उसके बाद उन्होंने तीर्थ पुरोहितों की देखरेख में पूजा.अर्चना भी की।

मान्यता है कि मां नर्मदा और अरंडी नदियों के संगम में स्नान करने से आत्मिक शांति मिलती है। अरंडी गुफा क्षेत्र में पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कपिलधारा स्थित सीताराम चक्रधारी बाबा आश्रम में भी गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अमरकंटक के जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम वहां से राजेंद्रग्राम जाएंगे, जहां के इंदिरा गांधी केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में हेलिकाप्टर के लिए हेलिपैड बना है। वहां से उन्हें मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के यहां जाना है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें