बिलासपुर | रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम के मध्य त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08503 विशाखापटनम-अमृतसर प्रत्येक मंगलवार,शुक्रवार एवं शनिवार को दिनांक 11 सितम्बर 2021 से तथा गाड़ी संख्या 08504 अमृतसर-विशाखापटनम प्रत्येक बुधवार,शनिवार एवं रविवार को दिनांक 15 सितम्बर 2021 से आगामी सूचना तक चलेगी |
गाड़ी संख्या 08503 विशाखापटनम-अमृतसर प्रत्येक मंगलवार,शुक्रवार एवं शनिवार को विशाखापटनम से 00.25 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 22.50 बजे अमृतसर पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08504 अमृतसर-विशाखापटनम प्रत्येक बुधवार,शनिवार एवं रविवार को अमृतसर से 23.55 बजे रवाना होगी तथा तीसरे दिन 21.40 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी | इस गाड़ी का वाणिज्य ठहराव बिलासपुर मंडल के ब्रजराजनगर, रायगढ़, खरसिया, सक्ती, चांपा, अकलतरा, बिलासपुर, पेंड्रारोड़, अनूपपुर, शहडोल तथा उमरिया स्टेशनों में दिया गया है |
इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 04 सामान्य, 06 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी-II तथा 01 पेंट्रीकार सहित कुल 17 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा |
इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है ????










