ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूमने वाले जेडीयू विधायक ने दी सफाई, कहा- मेरा पेट खराब था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल की ट्रेन के अंदर अंडरवियर और गंजी पहनकर घूमने की तस्वीर वायरल होने के विवाद बढ़ गया है। अब इस पूरे मामले पर विधायक ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ा, थोड़ी दूर जाने पर मेरा पेट खराब हो गया इसलिए मैं अंडरवियर और गंजी में घूम रहा थ। मैं जो बोलता हूं सच बोलता हूं। झूठ नहीं बोलता हूं।

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब विधायक पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। वे चलती ट्रेन में गंजी और अंडरवियर पहनकर टहलते हुए दिखाई दिए। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनकी इस हरकत पर सहयात्री ने आपत्ति जताई तो मंडल गाली-गलौच करने लगे। उन्होंने यात्री को गोली तक मारने की धमकी दे डाली।
विधायक पर आरोप है कि उन्होंने यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार, गोपाल मंडल पटना-दिल्ली तेजस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि ट्रेन के अंदर अंडरवियर और गंजी पहनकर घूमने पर जब यात्री ने उन्हें टोका तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच की और गोली मारने की धमकी दी। सहयात्री प्रहलाद पासवान ने विधायक से कहा कि ट्रेन में महिलाएं भी हैं, आप जनप्रतिनिधि हैं, आप इस तरह नहीं कर सकते तो गुस्से में मंडल ने उन्हें देख लेने की धमकी दी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें