सरपंच के घर से 50 लाख की चोरी , चोरों ने जेवरात और 40 लाख नकदी उड़ाया; CCTV की मदद से चोरों का पता लगा रही पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरों ने एक महिला सरपंच के घर से जेवरात, नकदी समेत कुल 50 लाख रुपए की चोरी कर ली है। बताया गया है कि घटना के वक्त सरपंच का परिवार घर में ही सो रहा था। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मस्तूरी पुलिस अब घर में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगा रही है।

गिरिजा देवी अग्रवाल पति कमल अग्रवाल जयराम नगर की सरपंच हैं। शुक्रवार की रात गिरिजा देवा और उनका परिवार जयराम नगर स्थित अपने घर में खाने के बाद सो गया था। इसके बाद जब घरवाले अगले दिन शनिवार को सुबह सोकर उठे तो देखा कि घर के अंदर रखी अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था और उसमें रखे 40 लाख नकद और जेवरात नहीं थे।

इस पर गिरिजा देवी ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस की टीम डॉग स्क्वाड को लेकर घटना स्थल पर पहुंची है। गिरिजा देवी के मुताबिक घर में रखे 40 लाख नकद और 10 लाख रुपए से भी ज्यादा के जेवरात चोरी हुए है।
वहीं खबर लगते ही मौके पर एएसपी रोहित झा पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि तुरंत में कुछ बता पाना संभव नहीं है। चोरी के वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे। हम सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच के पति कमल अग्रवाल का क्रेशर है। अब तक की जांच में 30 लाख की चोरी का पता चला है, अभी आंकलन किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में यह भी जांच करेगी कि आखिर महिला सरंपच के घर इतनी रकम कहां से पहुंची। भास्कर ने जब एएसपी रोहित झा से ये सवाल किया कि क्या इस चोरी और इतने बड़ी रकम मिलने की जानकारी IT की टीम को भी दी जाएगी क्या। तब उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें