दो सब्जियों की दुकानें जलकर खाक, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू; 3 घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर के शास्त्री बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे आग लगने से सब्जियों की दो दुकानें जल गईं। उनमें रखी सब्जियां भी खाक हो गईं। इस दौरान दुकानों के बाहर सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

एहतियात के तौर पर करीब 3 घंटे के लिए इलाके की बिजली काट दी गई। आग पहले एक दुकान में लगी इसके बाद बिल्कुल बगल वाली दुकान में भी फैली। लकड़ी के खंभे, अंदर रखी सब्जियां, जूट और प्लास्टिक के बोरे जल गए। अनुमान के मुताबिक 5 लाख का माल जल गया। इन दुकानों में आलू-प्याज बेचा जाता था। जब आग लगी काफी स्टॉक अंदर था।

फायर टीम ने अब इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बाजार के अंदरूनी हिस्से में इस तरह से आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। टीम को शक है कि दुकान के आस-पास मौजूद तारों मंे शॉर्ट सर्किट की वजह से उठी चिंगारियों बोरों पर गिरी होंगी इससे लपटें धधक उठी होंगी। शास्त्री बाजार शहर का सबसे प्रमुख सब्जी बाजार है। यहां हुई ये घटना रात के वक्त होने से किसी को चोट नहीं आई, दिन वक्त हादसे की जगह काफी भीड़ रहती है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें