शराब के नशे में दो युवकों ने अधजले जहरीले सांप को चबाया, अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदिरा नगर मोहल्ले में दो युवकों ने अधजले जहरीले सांप को चबा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालत सुधरी तो सांप को खाने वाले युवकों ने बताया कि हम शराब के नशे में थे, मोहल्ले में बार-बार सांप आने की वजह से गुस्से में हमने सांप को चबा लिया।

ये पूरी घटना रविवार रात की है। मोहल्ले वालों ने सांप को मारकर नाली के पास जलाया था, लेकिन वह आधा ही जला। उसका आगे का हिस्सा बचा हुआ था। वार्ड क्रमांक 4, देवांगन पारा से लगे मोहल्ले के राजू जांगड़े और हितेंद्र आनंद शराब के नशे में वहां पहुंचे। उनको नाली के पास सांप दिखा तो एक युवक उसे चबाने लगा। यह देख दूसरे युवक ने उससे सांप छीन लिया और खुद चबाने लगा। सांप को चबाने के बाद दोनों को उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है, मगर डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
राजू और हितेंद्र ने डॉक्टर को बताया कि नशे में उनको सांप जिंदा लगा। राजू ने सांप को उठाया और उसका सिर चबा लिया। इसके बाद हितेंद्र ने उससे सांप छीनकर चबाना शुरू कर दिया। एक बार चबाकर सांप को फेंककर जाने लगे और दोनों की हालत बिगड़ने लगी। घर लौटते वक्त दोनों गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग इन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां दोनों ने अपनी कारस्तानी का खुलासा किया।

हितेंद्र ने होश आने पर मीडिया को अस्पताल में बताया कि हमारे मोहल्ले के घरों में कई दिनों से सांप घुस रहे हैं। मैं इस बात से परेशान था। राजू और मैं शराब के नशे में थे। हमने कहा कि आज इस सांप को खा जाएंगे। हमें लगा कि ये किसी को काटे इससे पहले हम ही इसे चबा जाएंगे। गुस्से की वजह से हमें कुछ सूझा नहीं और सांप को चबा गए। मीडिया के ये पूछे जाने पर कि डर नहीं था, हितेंद्र ने जवाब दिया, सांप को खाने के बाद लगा जो होगा देख लेंगे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें