Jabalpur Railway Station: स्टेशन पर अवैध वेंडर्स पर चलाया जा रहा अभियान, यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचने वाले अवैध वेंडरों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में लगभग आधा दर्जन वेंडर को पकड़कर अधिकारियों ने उन पर कार्रवाई करते हुए बासी तथा अमानक खाद्य सामग्री को जब्त करके नष्ट किया।

 

बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन में अवैध रुप से खाद्य सामग्री उंची कीमतों में बेचने की शिकायतें लगातार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन को मिल रही थी। शिकायतों पर स्टेशन निर्देशक मृत्युंजय कुमार के साथ मुख्य टिकट निरीक्षक मनोज शर्मा और स्टेशन मैनेजर वाणिज्य रंजीत कैथवास के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने जबलपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म में घेराबंदी कर अवैध वेंडरों को पकड़ा। वेंडर प्लेटफार्म में फेरी लगाकर अमानक और प्रदूषित खाद्य सामग्री बेचने वालों को पकड़कर उनसे एक ट्राली खाद्य सामग्री को जब्त किया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह स्टेशन पर खाद्य सामग्री अधिकृत लाइसेंस धारी वेंडर से ही खरीदें और उचित मूल्य से अधिक राशि नहीं दें।

ट्रेन के रुकते ही गेट के सामने खड़े होकर बेचते है सामग्री: अवैध वेंडर्स ट्रेन के रुकते ही उसके दरवाजे के सामने खड़े हो जाते थे। जिससे यात्रियों को उतरने और चढ़ने में परेशानी होती थी। वहीं खराब सामग्री बेचने की बात पर जब कोई यात्री शिकायत करता था, तो वह वेंडर मिलकर उसके साथ अभ्रद्रता करते थे। वहीं कई बार नौबत मारपीट तक पहुंच जाती थी। ऐसी शिकायतें लगातार यात्री कर रहे थे, जिसमें अवैध वेंडरों की मनमानी पर लगाम लगाने पर उनपर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान में लगातार औचक दबिश दी जाती रहेगी, ताकि प्लेटफार्म में अवैध वेंडर का प्रवेश नहीं हो सके।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें