Gwalior Crime News: मकान की रिपेयरिंग कराने पर पडाैसी काे पीटा, वीडियाे वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gwalior Crime News: जाेगेंद्र सेन, ग्वालियर नईदुनिया। टापू मोहल्ला में जीर्ण-शीर्ण मकान की मरम्मत को लेकर अतेंद्र कुशवह का पड़ोस में रहने वाले रवि मिश्रा से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते पड़ोसी ने मंगलवार की शाम को फरियादी और उसके भाई की डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंपू थाना पुलिस ने वीडियाे वायरल हाेने के बाद इस मामले में दो लोगों के खिलाफ अदम चैक दर्ज की है। पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है।

राजपायगा रोड पर 7 सितंबर को हुई मारपीट का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियाे में दो पक्ष आपस में झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इनके हाथों में सरिए व डंडे नजर आ रहे हैं। एक दूसरे को धमकी भी दे रहे हैं। अतेंद्र पुत्र डा प्रीतम कुशवाह ने बताया कि रवि मिश्रा, सुरेंद्र व अभिषेक मिश्रा ने बाजार मेंं डंडे से मारपीट की है। इससे पहले यह लोग मकान के निर्माण को लेकर विवाद कर चुके हैं। जबकि यह मकान गिरने की हालत में था। नगर निगम ने नोटिस देकर मकान की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। अंतेंद्र कुशवाह की रिपोर्ट पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रास्ता रोककर मारपीटः चार शहर का नाका निवासी सतीश शाह की रास्ता रोककर विवेक नामदेव व उसके दो अन्य साथियों ने मारपीट कर दी। किलागेट थाना पुलिस ने आरोपितों खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें