Bhopal Suicide News: निशातपुरा में युवक ने लगाई फांसी, पांच माह पहले किया था प्रेम-विवाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhopal Suicide News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने खुद को फांसी से लटकाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्‍त कर ली। उसने पांच माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निशातपुरा थाने के एसआइ बनवारी लाल ने बताया कि लाल सिंह पुत्र राम प्रसाद चंदेल (30) मूलत: बांदा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वह इंदौर की एक फर्म में नौकरी करते थे। लालसिंह ने मार्च माह में इंदौर में प्रेमविवाह किया था। एक माह पहले ही वह पत्नी के साथ भोपाल में रहने आए थे। लालसिंह पत्नी और छोटे भाई धीरेंद्र के साथ कोरल कासा कॉलोनी करोंद में किराये से रह रहा था। धीरेंद्र एक निजी अस्पताल में काम करता है। मंगलवार सुबह धीरेंद्र ड्यूटी चला गया। सुबह दस बजे लाल सिंह की पत्नी नहाने चली गई। कुछ देर बाद वह बाथरूम से बाहर निकली तो उसने पति को फांसी के फंदे पर लटके देखा। घटना की सूचना मिलते ही धीरेंद्र घर पहुंचा। उसने 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस में मौजूद कर्मचारी ने चेक करने के बाद लालसिंह को मृत घोषित कर दिया।

एसआइ बनवारी लाल के बताया कि लालसिंह, पत्नी के साथ मंगलवार को पैतृक निवास बांदा जाने वाले थे। दोनों का यात्रा टिकट भी खरीदा जा चुका था। सुसाइड नोट नहीं मिलने और भाई और पत्नी के बयान देने की स्थिति में नहीं रहने के कारण खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सकी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें