खालवा, खंडवा। खालवा नगर के बाजार चौक और खार रोड चौराहे पर शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक किराना, इलेक्ट्रानिक व रेडीमेड कपड़ा दुकान के टीन उचकाकर हजारों रुपये के कपड़े व नगदी चुरा लिए। बाजार चौक स्थित योगेश किराना, जैन इंटर प्राइजेस और सरस्वती शिशु बाल मंदिर प्रांगण में स्थित पंचायती मार्केट स्थित रितेश पिता दिनेश माणिक की दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे की ओर से टीन उचकाकर दुकान में घुसे। दुकान में रखा किराना समान नगदी, इलेक्ट्रानिक दुकान से नगदी रेडीमेट पेंट शर्त, टी शर्ट के साथ ही नगदी ले गए। इसके पूर्व भी इसी मार्केट की एक किराना दुकान में भी अज्ञात चोरों ने 20 फरवरी की रात छत के टीन उचकाकर हजारों रुपये का किराना सामान चुरा ले गए थे।
जिसके बाद आज तक चोरों का पता तक नहीं चला। शनिवार को हुई रेडीमेड कपड़ा दुकान में घुसे चोरों ने पुराने कपड़े छोड़ नए कपड़े पहन गए, वहीं पुराने कपड़े दुकान के पीछे छोड़ गए। खालवा पुलिस तीनों दुकानदारों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। साथ ही अज्ञात चोरों के पुराने कपड़े भी जप्ती में लिए हैं। वहीं दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरों में भी चोरों की तलाश कर रही है। News Updating…









