Mumbai Victim Died: साकीनाका में दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, लोगों में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई Mumbai Misdeed Victim Died । मुंबई से एक बुरी खबर आ रही है। यहां साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 32 साल की दुष्कर्म पीड़ित के साथ वारदात के बाद बुरी तरह से मारपीट की गई थी और आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर रॉड से हमला कर दिया था। युवती की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज इलाज के दौरान ही युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद स्थानीय लोगों में जहां आक्रोश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस घटना के प्रति आक्रोश जताया जा रहा है और सियासत भी शुरू हो गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

 

इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मोहित चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी मोहित चौहान पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। इस वारदात से संबंधित पुलिस को कुछ वीडियो भी हाथ लगे हैं, जिसमें आरोपी मोहित चौहान दुष्कर्म के बाद पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है।

घायल हालत में महिला को टैंपो में छोड़कर भागा था आरोपी

 

आरोपी मोहित चौहान (45) ने महिला के साथ दुष्कर्म के करने बाद मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था और टैंपो में डालकर फरार हो गया था। इस वारदात के करीब 15 मिनट के बाद वहां से गुजरने वाले एक शख्स ने महिला को खून से लथपथ हालत में देखा। युवती तब तक बेहोश हो चुकी थी। शख्स ने तत्काल पुलिस को फोन लगाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहित चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है और सीसीटीवी सहित कई मजबूत सबूत उसके खिलाफ जुटा लिए गए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें