विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया का विमान पक्षी से टकराया, 179 यात्री सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट में आज सुबह एक गंभीर हादसा उस वक्त टल गया जब एयर इंडिया की नियमित फ्लाईट रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी तभी एक विमान एक पक्षी से टकरा गया और विमान में तकनीकी खराबी आ गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद पायलेट ने विमान को वापस एयरपोर्ट पर ही लैंड किया। बताया जाता है कि इस एयर इंडिया की फ्लाईट में 179 यात्री सवार थे। समय पर अगर विमान वापस नही उतारा जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था।
अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह विवेकानंद एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाईट जब 179 लेकर दिल्ली रवाना हो रहा था तभी उड़ान भरते ही यह विमान पक्षी से टकरा गया। अचानक पक्षी से टकराने के बाद इस विमान में बड़ी तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते पायलट ने वापस इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए सभी 179 यात्रियों को बचा लिया। इसके बाद इस उडान को रद्द भी कर दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मामले में अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं दी है और उन्होंने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरडब्ल्यूवाई के निरीक्षण में पक्षी के टुकड़े मिले। इस घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की एक जांच टीम के साथ साथ एयर इंडिया इंजीनियरिंग एयर इंडिया के इस विमान का निरीक्षण कर रहे है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह भी बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक ।प्ब्469 ।320 त्मह- टज्म्ग्ठ को रायपुर से दिल्ली रवाना करने के लिए रनवे पर 9.50 बजे उतारा गया था। 10.05 बजे विमान से बर्ड टकराई और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है। बहरहाल समय पर अगर पायलट ने सूझ बूझ का परिचय नही दिया होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें