Betul News: डेंगू पर प्रहार’ महाअभियान का शुभारंभ, सांसद, विधायक एवं कलेक्टर ने किया लार्वानाशक दवा का छिडक़ाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Betul News: बैतूल, नवदुनिया प्रतिनिधि। डेंगू नियंत्रण महाअभियान ‘डेंगू पर प्रहार’ का बुधवार 15 सितंबर को शुभारंभ किया गया। सांसद डीडी उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद परिसर में सांसद एवं कलेक्टर द्वारा टेमोफास दवाई का छिडक़ाव भी किया गया।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा संयुक्त कार्यालय भवन का निरीक्षण भी किया और साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय परिसर में फॉगिंग मशीन से मिट्टी का तेल एवं पायरीथ्रम दवा के धुआं की भी फॉगिंग की गई। जिले के समस्त कार्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में ‘डेंगू पर प्रहार’ महाअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फॉगिंग, लार्वा नष्टीकरण, स्वच्छता आदि कार्य किया गया।

कलेक्टर ने की अपील

 

 

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने कहा कि जनता को भी डेंगू से बचाव के लिए सहभागिता करना जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने घरों में जल जमाव न होने दें। ज्यादा दिन तक किसी भी टंकी में, बर्तन में, गड्ढे में और कूलर में, अगर कहीं भी पानी भरा है तो तत्काल उस पानी को खाली करें। गड्ढे इत्यादि में लार्वा नष्ट करने की दवा डाली जा सकती है। स्वच्छता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक हो तो अपने घर की सफाई भी अवश्य करें।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें