इंदौर में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ पहले शिकायत, फिर वापस ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Politics Indore News। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ नगर निगम अफसरों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि नगर निगम की टीम डेंगू के जागरुकता अभियान के दौरान बुधवार को सिलीकान सिटी में थी। इसी दौरान विधायक जीतू पटवारी वहां पहुंचे और टीम के साथ गाली गलौज करने लगे। नगर निगम की टीम ने आला अधिकारियों को सूचना दी और सीधे राजेंद्र नगर थाने पहुंची। इस विवाद की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी भी थाने पहुंचे और विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही थी। तभी नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम यादव थाने पहुंचे और उन्होंने एक आवेदन देकर जीतू पटवारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का बचाव कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद नगर निगम कर्मचारी सकते में आ गए। एएसपी डा. प्रशांत चौबे के अनुसार उत्तम यादव के आवेदन के अब आइआर दर्ज नहीं होगी

यादव के डीएनए में कसरावदी कांग्रेस शामिल

 

 

उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने स्थानीय शासन मंत्री भूपेंदद्र सिंह को ट्वीट करते हुए लिखा-” विधायक से गाली गलौज सुनकर भी अरुण यादव के इशारे पर थाने से दुम दबाकर लौटे चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने साबित कर दिया कि उनके डीएनए में कसरावदी कांग्रेस शामिल है। उनके कायराना पलायन कर्मचारियों का मनोबल गिरा। वर्षों से इंदौर में जमे उत्तम यादव को हटाया जाना चाहिए।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें