New Zeeland Vs Pakistan Series : न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को अपना दौरा बीच में ही छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक न्यूजीलैंड सरकार की ओर से मिले सुरक्षा एलर्ट के बाद ये फैसला लिया गया। आपको बता दें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज से ही वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला वनडे अब से कुछ ही देर बाद रावलपिंडी (Rawalpindi) में होना था, जिसके अभी तक शुरु नहीं किया गया। रावलपिंडी में मचे बवाल की वजह से खिलाड़ियों को फिलहाल के लिए होटल के कमरों में भी रूकने की हिदायत दी गई है। शहर में मचे उपद्रव के चलते खिलाड़ी स्टेडियम नहीं पहुंचे और मैदान में भी दर्शकों की एंट्री नहीं कराई गई है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज खेली जानी थी, और ये तीनों मुकाबले रावलपिंडी में ही खेले जाने थे। अभी रावलपिंडी में मचे बवाल की वजह का पता नहीं चला है। लेकिन न्यूजीलैंड सरकार ने क्रिकेट टीम को सुरक्षा से जुड़ा एलर्ट भेजा है, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने दौरा रद्द करने का फैसला किया।









