Bhopal Crime News: महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रताड़ना, ननदोई पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhopal Crime News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। गौतम नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ननद के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ननदोई के खिलाफ अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

गौतमनगर थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस चौकी तलैया के पास रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि उसका निकाह एक रिश्तेदार के माध्यम से गंज बासौदा निवासी 29 वर्षीय युवक से हुआ था। विवाह के दौरान पति ने भोपाल में रहकर खुद का कारोबार करने का वादा किया था। शादी के बाद वह पति के साथ बैरसिया रोड स्थित रंभा नगर में किराए के फ्लैट में पति के साथ रहने लगी। पड़ोस में पति की बहन और बहनोई पहले से रहते थे। साथ रहने के दौरान पति ने खुद का काम भी शुरू कर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही पति ने रोजगार चलाने के लिए मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर पति ने उसके साथ आए दिन विवाद करना शुरू कर दिया। झगड़े के बारे में पता चलने पर बहन-बहनोई ने समझाइश देने के बहाने के उसके घर आना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक दिन विवाद की सूचना मिलने पर ननदोई उसके घर आया और बातचीत करने के दौरान उसने अश्लील हरकत कर दी। इसके बाद जब भी वह घर पर अकेली होती तो ननदोई हाल-चाल जानने के बहाने से घर में आकर छेड़छाड़ करने लगा। उधर एक दिन झगड़ा करने के बाद पति वापस गंज बासौदा चला गया। परेशान होकर महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। समझौते का रास्ता नहीं निकलता देख उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें