Terror Alert: मुंबई में रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई, कुछ गेट बंद किए, 7000 कैमरे लगाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi Terror Module: देश में त्योहारों के समय आतंकी साजिश को अंजाम देने की कोशिश नाकाम करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह जोगेश्वरी से एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र एटीएस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकी के दिल्ली मॉड्युल का सदस्य है। इसके बाद मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई रेलवे के पुलिस आयुक्त के. खालिद के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (6 आतंकी संदिग्धों की गिरफ्तारी) के ऑपरेशन के बाद मुंबई के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ प्रवेश-निकास मार्ग बंद किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों पर लगभग 7,000 कैमरे लगाए गए।

दिल्ली में बीते दिनों 6 आतंकी पकड़े गए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए इन आतंकियों से पूछताछ जारी है। अब तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये आतंकी संसद पर हमले (13 दिसंबर, 2001) जैसी साजिश रचने की फिराक में थे। उनके निशाने पर नवरात्र और रामलीला के कार्यक्रम भी थे।

इस पूरी साजिश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ अंडरवर्ल्ड भी शामिल है। इन आतंकियों को उसी कैंप में ट्रेनिंग दी गई थी, जिसमें मुंबई हमले को अंजाम देने वाले कसाब को ट्रेनिंग दी गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि ओसामा और जीशान नाम के आतंकियों को इसी मकसद से तैयार किया गया था. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस ने मंगलवार को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इनमें लखनऊ निवासी एम. आमिर जावेद, रायबरेली निवासी मूलचंद्र उर्फ ​​लाला, प्रयागराज निवासी जीशान कमर, मुंबई निवासी जान मुहम्मद शेख, दिल्ली निवासी ओसामा उर्फ ​​सामी और दिल्ली के मुहम्मद अबू बक्र शामिल हैं. बहराइच शामिल हैं। सभी आतंकियों को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया और 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें