Bhopal Crime News: गमी में शामिल होने गए ठेकेदार के घर से नकदी सहित ढाई लाख की चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhopal Crime News: भोपाल ( नवदुनिया प्रतिनिधि )। ऐशबाग थाना इलाके में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखी नकदी सहित करीब ढाई लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना के समय घर मालिक दादा के निधन होने की सूचना मिलने पर परिवार सहित छिंदवाड़ा गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों के बारे में साक्ष्य जुटा रही है।

 

ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक एमआइजी-16, ओल्ड सुभाष नगर निवासी अक्षयसिंह सेंगर ठेकेदारी करते हैं। उनका पैतृक निवास छिंदवाड़ा में है। 12 सितंबर को छिंदवाड़ा में अक्षय को उनके दादा के निधन की सूचना मिली थी। इसके बाद वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने पेतृक निवास छिंदवाड़ा चले गए थे। देखरेख के लिए वह अपने घर की एक चाबी अपने ही कर्मचारी हनी को दे गए थे। अक्षय ने जरूरत पड़ने पर हनी से फोन करके घर में खड़ी कार की चाबी के बारे में पूछा। अक्षय ने चाबी घर के अंदर रखी होने की जानकारी दी। गुरुवार दोपहर हनी चाबी लेने अक्षय के घर पहुंचा,तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पडा हुआ था। उसने तुरंत फोन करके घटना की जानकारी अक्षय को दी। शाम को अक्षय घर लौटा तो देखा कि अंदर के कमरों का भी सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे दो लाख रुपये नकद, एलइडी, होम थियेटर सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हो चुका था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में उन्‍होंने अज्ञात चोरों की तालाश शुरू कर दी है।v

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें