Bengaluru: परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या, भूख के कारण रो-रोकर बेहोश हो गई 2 साल की मासूम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bengaluru suicide case: बेंगलुरू में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि सभी ने आत्महत्या की है। खास बात यह भी है कि घर से 2 साल की बच्ची बेहोश हालत में मिली। पुलिस का कहना है कि बच्ची भूख के कारण रो-रोकर बेहोश हो गई। मासूम का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची चार दिन से भूखी है। पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार रात मिली। शुरुआत जांच में शव चार-पांच दिन पुराने लग रहे हैं। मृतकों में 9 माह का बच्चा भी शामिल है। शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले हैं। घटनाक्रम मगदी रोड के थिगलरापाल्या में चेतन सर्कल क्रॉस पर स्थित घर का है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संजीव एम पाटिल के मुताबिक, सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू हो गई है। घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थे। घटना का पता शुक्रवार को तब चला जब घर का मालिक वापस लौटा। मकान मालिक एक स्थानीय समाचार पत्र में पत्रकार के रूप में काम करता है। जब परिवार ने फोन नहीं उठाया तो वह उनसे मिलने आया था।

दिल्ली बुराड़ी आत्महत्या केस ने देश को हिला दिया था

बेंगलुरु पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। हालांकि आत्महत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा रहा है। सामूहिक आत्महत्या की बात सामने आती है दिल्ली बुराड़ी केस की यादें ताजा हो जाती हैं। 1 जुलाई 2018 की घटना से राजधानी दिल्ली हिल गई थी। यहां बुराड़ी इलाके में एक परिवार के 11 सदस्यों के आत्महत्या कर ली थी। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। 10 लोगों के शव घर में बने लोहे के जाल से लटके मिले और एक का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पता चला कि अंधविश्वास के चलते आत्महत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें