खंडवा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Khandwa Crime News: खंडवा। खंडवा शहर की सिंधी कालोनी के एक घर में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति के साथ हुई अनबन के कुछ देर बाद ही महिला ने अपने पिता को फोन कर विवाद के बारे में बताया था। पिता जब तक उसके पास पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पति और ससुराल के लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सिंधी कॉलोनी निवासी मयूरी नचनानी शुक्रवार को पति जय नचनानी के साथ छेगांव माखन गणेश जी देखने गई थी। वहां से वापस लौटने पर रात करीब 11 बजे मयूरी और जय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मयूरी ने अपने पिता को फ़ोन भी किया। पिता उसे लेने के लिए घर से निकले ही थे कि बीच रास्ते में उन्हें फोन आया कि मयूरी ने फांसी लगा ली है। पिता जब मयूरी के पास पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगने के बाद रात में ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने शनिवार सुबह घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने महिला के स्वजनों से पूछताछ की। बताया जाता है कि मयूरी बीड़ के गुप्ता परिवार से है। करीब 4 माह पहले ही सिंधी कालोनी के जय नचनानी से प्रेम के बाद परिवार की रजामंदी से शादी हुई थी। बताया जाता है कि मयूरी कुछ दिन से तनाव में थी।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें