रायगढ़। शहर के पूछपारा हीरानगर में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में 18 सितंबर को कोतवाली पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी मोहल्ले का सामाधीन उर्फ समधिन लहरे महुआ शराब बिक्री की व्यवस्था कर मौजूद मिला। आरोपी से 24 लीटर अवैध महुआ शराब की जब्ती की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 सितंबर की रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिला कि पूछापारा हीरानगर दुर्गा मंदिर के पास सामधीन उर्फ समधिम लहरे महुआ शराब काफी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। मोहल्ले पर सामधीन उर्फ समधिम अपने घर के बाहर प्लास्टिक में महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ मिला जिससे पूछताछ कर शराब अवैध बिक्री के लिए रखना पाए जाने पर आरोपी सामाधीन उर्फ समधिन लहरे पिता स्व. बुधराम लहरे उम्र 38 वर्ष पूछापारा थाना कोतवाली से महुआ शराब कुल जुमला 24 लीटर कीमती 4,800 जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क),(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है। शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक की अहम भूमिका रही है।









