बीट आरक्षक थाना प्रभारी को बीट में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के अवैध भंडारण की दिया सूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा बीट सिस्टम को प्रभावी किए जाने पर उसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। 18 सितंबर को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोतरारोड हीरापुर में बीट आरक्षक बोधराम सिदार थाने के आरक्षक विनोज लकड़ा, हेमसागर पटेल के साथ अपने बीट हीरापुर के भ्रमण पर था, जिसके द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को हीरापुर के एक गोदाम में शासन द्वारा प्रतिबंधित किए गए प्लास्टिक कैरी बैग के भारी मात्रा में भंडारण की सूचना दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा थाने से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा को जाकर तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा स्टाफ के साथ तस्दीक के लिए मौके पर पहुंचे। जहां गोदाम में मजदूर ओमप्रकाश मेहरा निवासी अमलीभौना, मनीष श्रीवास्तव निवासी इंदिरानगर रायगढ़, शनी सोनी निवासी कयाघाट रायगढ़ साफ सफाई करते मिले, पूछताछ करने पर वे संजय कांपलेक्स रायगढ़ स्थित मित्तल प्लास्टिक दुकान का गोदाम होना बताएं। कोतवाली स्टाफ द्वारा गोदाम को चेक किए जाने पर वहां अलग-अलग साइज के प्लास्टिक कैरी बैग कुल 102 बोरी में पैक मिले, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 1,12,000 का है। वर्तमान में शासन द्वारा इन प्लास्टिक कैरी बैग विक्रय पर प्रतिबंधित किया गया है, गोदाम में रखा माल अपराध से संबंधित पाए जाने के संदेह पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त कर गोदाम को सील किया गया है। साथ ही कार्यालय उपायुक्त नगर निगम रायगढ़ को अग्रिम कार्यवाही करने प्रतिवेदन कोतवाली पुलिस द्वारा भेजा गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें