सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटी-सी यह बच्ची दीवार पर मकड़ी की तरह चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जिसे देख कर सभी लोग हैरान हो रहे हैं। छोटी बच्ची बिना किसी सहारे के अपने हाथों और पैरों का इस्तेमाल कर दीवार पर चढ़ते हुई नजर आ रही है। अब वायरल हुए इसे वीडियो ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। ट्विटर पर इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
https://twitter.com/Fun_Viral_Vids/status/1437371171578732547?s=20
55 सेकेंड के इस वीडियो में एक छोटी बच्ची एक कमरे के कोने में खड़ी नजर आ रही है और फिर वह अपने हाथों और पैरों का इस्तेमाल करके दीवार पर चढ़ने लगती है। ऐसा करते हुए उसका मुंह दीवार से सटा हुआ है। इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया था। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, “स्पाइडरमैन की बेटी ”
ऑनलाइन लोग इस वीडियो को देखकर बच्ची के टैलेंट की खूब तारीफें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के अजीबो-गरीब वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं जिनमें कोई व्यक्ति कुछ लग करते दिखाई देते हैं।









