Bilaspur Crime News: दुकान के पास शराब पीने से मना करने पर युवकों ने किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। Bilaspur Crime News: तिफरा के बाजारपारा स्थित पान दुकान के पास आकर शराब पीने से मना करने पर युवकों ने मिलकर दुकानदार की पिटाई कर ईंट से हमला कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार केवल गिरी गोस्वामी पिता नेम गिरी गोस्वामी तिफरा के बाजारपारा के पास पान दुकान चलाते हैं। जहां उनकी पत्नी भी बैठती हैं। वहीं, दुकान के बाजू खाली जगह है। जहां पर विष्णु चौक निवासी नेवला, शशी कश्यप, देवा रोज आते हैं और बैठकर शराब पीते हैं।

इस दौरान युवक आपस में गाली-गलौज भी करते रहते हैं। शराब पीने के बाद युवक डिस्पोजल वगैरह भी फेंक देते हैं। दुकान संचालक केवल उन्हें कई बार मना कर चुके हैं। लेकिन, युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। दुकन में उनकी पत्नी के रहते समय भी युवक गाली-गलौज करते रहते हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे तीनों युवक बैठकर शराब पी रहे थे। उनकी आए दिन की हरकतों से तंग आकर केवल गिरी ने उन्हें मना किया।

तब युवकों ने मिलकर उल्टा उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया और उन्हें दुकान को हटाने के लिए धमकाने लगे। इस दौरान युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की। फिर ईंट से हमला कर दिया। पति के साथ मारपीट होते देखकर उनकी पत्नी बीच-बचाव करने दाैडी। तब युवकों ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर धक्कामुक्की करने लगे। बाद में आहत दुकान संचालक केवल गिरी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

नशेडी युवकों का रहता है जमावड़ा

 

केवल गिरी ने पुलिस को बताया कि उनकी पान दुकान के पास नशेडी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्हें मना करने पर धमकी देते हैं। नशेड़ियों की हरकतों को देखकर उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। इसके चलते असामयिक तत्वों का हौसला बढ़ गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें