Bhopal Crime News: शादी का झांसा देकर बैंककर्मी ने किया दुष्‍कर्म, दस साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी में पुलिस की सक्रियता के तमाम दावों के बावजूद महिला संबंधी अपराध कम नहीं हो रहे हैं। सबसे अधिक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर बैंक कर्मचारी के खिलाफ दुष्‍कर्म, शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया है।

अयोध्‍या नगर थाना प्रभारी पवन कुमार सेन ने बताया कि इलाके में रहने वाली 39 वर्षीय महिला गृहणी है। वर्ष 2010 में उनके पड़ोस में खाली पड़े प्लाट पर आशीष शुक्ला निर्माण कार्य करवा रहा था, तभी उन दोनों के बीच पहचान हुई थी। आशीष मूलत: सतना का रहने वाला है और बैंक में नौकरी करता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रोजाना होने वाली मुलाकात के कारण उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। वर्ष 2011 में एक दिन आशीष ने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया तो जल्द शादी करने का भरोसा देते हुए उसे चुप करा दिया। उसके बाद से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। तीन महीने पहले आशीष ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता को जब इसके बारे में पता चला तो उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दस साल से बोल रहा था शादी करने की

 

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे शादी का भरोसा देकर उसका इस्‍तेमाल कर रहा था। पिछले दस साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वह उससे जब भी शादी करने की कहती तो वह जल्द ही करने की बात करता था। अब उसने दूसरी युवती से शादी कर ली है। आरोपित उसे धमका भी रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें