Jabalpur Crime News: क्रूरता की ये घटनाएं आपको झकझोर देंगी, 12 साल की बच्ची हुई गर्भवती, बेजान हो गई महिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। बरगी थाना क्षेत्र निवासी मानसिक दिव्यांग महिला की आबरू तार-तार होती रही पर वह विरोध नहीं कर पाई। करीब 10 साल से बीमार महिला न बोल पाती है न उसमें सोचने व समझने की क्षमता बची है। थाना क्षेत्र निवासी वहशी मौका पाकर उसके घर में घुसा। मौके पर पहुंचे महिला के अस्थि दिव्यांग पति ने घटना अपनी आंखों से देखी।

 

बरगी पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय पीडि़ता वर्षों पहले मानसिक दिव्यांगता का शिकार हो गई थी। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। घटना के समय वह मजदूरी कर घर लौटा था। वहशी राजकुमार बर्मन 45 वर्ष उसके घर में घुसकर दिव्यांग पत्नी की आबरू लूट रहा था। उसने विरोध किया तो राजकुमार उसे धक्का मारते हुए भाग गया। अस्थि दिव्यांग पति राजकुमार को नहीं पकड़ पाया। उसने बरगी थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपित के खिलाफ धारा 450ए 376ए 376 (2)(एल) ए, 92 घ दिव्यांगज अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गर्भवती होने पर खुला 12 साल की बालिका से दुष्कर्म का राज: गोरखपुर थाना क्षेत्र निवासी 11 साल आठ माह की बालिका दुष्कर्म का शिकार हो गई है। दुष्कर्म का पता उसके गर्भवती होने के बाद चला। मां की नजर बालिका के पेट पर पड़ी तो उसने वहशी रिश्तेदार की करतूत बताई। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का शिकार बालिका की मां मजदूरी करती है। बालिका कक्षा पांचवीं की छात्रा है। मजदूर मां बेटी के लिए नए कपड़े खरीदकर लाई थी। जिसे पहनाते समय उसकी नजर बेटी के पेट पर गई। पेट सामान्य से बड़ा नजर आने पर उसे डाक्टर को दिखाया। जिसके बाद बालिका के गर्भवती होने का पता चला। बालिका ने रोते हुए बताया कि शिवरात्रि के दो दिन बाद 13 मार्च को गोलू चौधरी उसके घर आया था। घर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: गोसलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक शोहदे ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी अजय कुचबंधिया से कुछ समय पूर्व पीडि़त युवती की जान पहचान हुई थी। अजय ने उसे प्रेम के जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। इसी झांसे में आकर युवती करीब दो माह से शारीरिक शोषण का शिकार हो रही थी। युवती ने उस पर विवाह करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें