Bhopal Accident News: कार को ओवरटेक करने के चक्‍कर में ट्रक में घुसा बाइक सवार, मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhopal Accident News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी के बिलखिरिया थाना इलाके में एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार होते हुए अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा। बाइक को तेजी से दौड़ा रहा यह युवक एक कार को ओवरटेक करने के चक्‍कर में सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान के अनुसार राम मंदिर के पास टीला जमालपुरा निवासी 23 वर्षीय दीपेश साहू मंगलवार सुबह नौ बजे अपने घर से रायसेन जाने के लिए निकला था। वह बिलखिरिया मेन रोड पर आया ही था, तभी उसने एक कार को ओवरटेक करते हुए बाइक आगे निकाली। सामने से एक ट्रक आ रहा था। यह देख बाइक सवार संतुलन नहीं रख सका और ट्रक से टकरा गया। इस टक्‍कर की वजह से वह दूर जाकर गिरा। उसके सिर व पीठ में गंभीर चोट लगी। हादसे में उसकी बाइक चकनाचूर हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भिजवाया। जहां चेक करने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार वह रायसेन की तरफ किस कारण से जा रहा था। बाइक किसके नाम पर रजिस्टर्ड है।

दो दिन पहले हुई थी स्कूटर सवार की मौत

 

 

रायसेन रोड पर लगातार हादसे हो रहे हैं। दो दिन पूर्व ही यहां एक स्‍कूटर सवार भी हादसे का शिकार हो गया था। हादसे रोकने के लिए पुलिस के पास फिलहाल तो कोई योजना नहीं है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जल्द रायसेन रोड का दौरा कर दुर्घटना-संवेदी क्षेत्रों का पता लगाते हुए इन्‍हें दुरुस्‍त करने की कोशिश करेंगे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें