Anuppur Accident News: छत्‍तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस अनूपपुर के घाट में पलटी, यात्रियों काे आईं चोटें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूपपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जैतहरी – राजेंद्रग्राम मुख्य मार्ग में बैहार घाट पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक टूरिस्ट बस ढाल पर उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। वाहन के पलटने पर एक महिला का हाथ का पंजा खिड़की में दब जाने से कट गया। घायलों में सबसे अधिक महिलाएं हैं। बस अमरकंटक से मैहर जा रही थी। बस में सभी श्रद्धालु थे जो धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने निकले थे। बस में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के विभिन्न गांव के निवासी हैं। बस का नंबर सीजी 11 बीबी 1822 है जो चंदन ट्रैवल्स की है। बताया गया घाट पर मोड़ में बस के आगे आगे एक बाइक चालक जा रहा था बाइक चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ी तो बस चालक समझ नहीं पाया और गाड़ी से ड्राइवर का नियंत्रण हट गया तथा बस पलट गई।

बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। अमरकंटक, राजेंद्रग्राम से जैतहरी, अनूपपुर जाने का एकमात्र यही रास्ता है और इस मार्ग में घाटी के मोड़ अत्यंत खतरनाक हैं कई घटनाएं यहां की घाटी रास्ते में हो चुकी हैं। इस घटना में रामेश्वरी 57 वर्ष निवासी ग्राम कोटेतरा जिला चांपा का हाथ पंजा कटा है। बस में सवार हर व्यक्ति को हाथ, पैर,कान कहीं ना कहीं चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर राजेंद्रग्राम पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को राजेंद्र ग्राम अस्पताल पहुंचाया। इसके पूर्व भी बस दुर्घटनाएं हुईं हैं, जिनसे सबक नहीं लिया जा रहा है, जिससे यह सिलसिला जारी है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें