मुरैना(नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के गणेशपुरा इलाके में स्कूल पढ़ने जाने वाली छात्राओं को पिछले कुछ दिनों से बदमाश परेशान कर रहे थे। तीन से चार छात्राएं जैसे ही स्कूल के लिए जाती या आती तो बदमाश उनका पीछा करना शुरू कर देते और तंग करते। जिस पर छात्राओं ने इस बात को अपने पिता व दूसरी छात्रा ने अपने भाई को बताई। जिस पर मंगलवार की दोपहर गणेशपुरा में विधायक राकेश मावई के घर के पास पिता व भाई ने बदमाशों को छात्राओं को तंग करते हुए पकड़ लिया, लेकिन इतने में ही बदमाशों ने चार से पांच साथी बंदूक व कट्टे लेकर आ गए और पिता व भाई की बटों से मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, फायरिंग, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक कक्षा आठवीं की तीन से चार छात्राएं गणेशपुरा स्थित शासकीय स्कूल में पढ़ने आतीं है, लेकिन इन छात्राओं को शहर के सचिन गुर्जर व उसके साथी परेशान करते थे। बताया जाता है कि सोमवार को तो इन बदमाशों ने छात्राओं पर हथियार भी तान दिया था। जिस पर स्वजन को पता चला तो मंगलवार को एक छात्रा का पिता व एक का भाई यहां पहुंच गए। जहां वह भी छात्राओं के पीछे जाने लगे। इसी बीच रोज की तरह सचिन गुर्जर, रवि व क्वालिटी टेलर का लड़का आया और छात्राओं को तंग करने लगे। जिस पर पिता व भाई ने तीनों को पकड़ लिया। इसी बीच पिता व भाई क्वालिटी टेलर के लड़के से बात कर ही रहे थे, इसी बीच सचिन गुर्जर ने अपने साथियों को बुला लिया। जिस पर रायफल और कट्टे लेकर उसके साथी आ गए। जिस पर छात्राओं के पिता व भाई की मारपीट की बटों से प्रहार किए। इसके बाद बंदूकों से हवाई फायर कर भाग गए। इस घटना के बाद छात्राओं के स्वजन कोतवाली थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने एक छात्रा के पिता की फरियाद पर आरोपित सचिन गुर्जर, सौरभ गुर्जर, रवि, क्वालिटी टेलर वाले का लड़का सहित चार से पांच अन्य बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्ना धाराओं में मामला दर्ज किया है।









