MP Weather News: अवदाब में बदला गुल-आब, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद में बारिश के आसार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP Weather News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान आगे बढ़कर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। वर्तमान में यह सिस्टम तेलंगाना के पास बना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ भी इंदौर से होकर गुजर रहा है। उधर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस वेदर सिस्टम के बुधवार से आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार-बुधवार को इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। भोपाल संभाग के जिलों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खरगोन में 25.6, उज्जैन में 15, रतलाम में 13, धार में 4.7, इंदौर में 4.4, बैतूल में 3.2, छिंदवाड़ा में 1.4, ग्वालियर में 1.1, शाजापुर में एक, भोपाल शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तेलंगाना पर बना अवदाब का सिस्टम कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। यह सिस्टम महाराष्ट्र से होकर अरब सागर में पहुंचेगा। हालांकि इस सिस्टम के अरब सागर में पहुंचकर फिर शक्तिशाली होने की भी संभावना है। इसके प्रभाव से तीन-चार दिन तक इंदौर, उज्जैन और होशंगाबाद संभागों के जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना रहने की संभावना है। उधर बंगाल की खाड़ी में उत्तरी भाग में मंगलवार शाम तक एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके असर से बुधवार से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें